फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एसडीएम कोर्ट पर की तालाबंदी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में एसडीएम कोर्ट के सामने ताला बंदी कर श्रद्धांजलि देते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। उप्र मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने प्रतापगढ़ के वरिष्ठ सहायक की हत्या के आरोपी के एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में एसडीएम कोर्ट पर तालाबंदी की। इसके बाद शोकसभा कर वरिष्ठ सहायक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि प्रतापगढ़ के एसडीएम पर वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा की पीट-पीटकर हत्या का आरोप है। जिसे लेकर पूरे प्रदेश में कर्मचारियों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने एडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देते हुए आरोपी एसडीएम की तत्काल गिरफ्तारी कर सेवा से बर्खास्त करने और मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र कुमार, महामंत्री कुर्बान अली, विनोद अरोड़ा, राकेश सैनी, दिव्या वर्मा, आशुतोष, विनय कुमार, लियाकत अली, अशोक अरोड़ा, रवि कुमार, सुशील कुमार, ब्रजभूषण, अरुण कुमार, पदम सिंह, दुष्यंत राणा, नेहा गोयल, महताब अली, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें