शामली के मोहल्ला राजो वाला में चौदस वाला मंदिर।
- फोटो : SHAMLI
सबकी मनोकामना पूरी करती हैं चौदस वाली माता
शामली। शहर के मोहल्ला राजो वाला में करीब ढाई सौ वर्ष पुराना चौदस वाली माता का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां मां बाला सुंदरी की मूर्ति है। यहां नवरात्र में पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।
मंदिर कमेटी से जुड़े जितेंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि करीब ढाई सौ वर्ष पूर्व कायस्थ परिवार ने इस मंदिर की स्थापना कराई थी। कुछ दिन पहले ही मंदिर का नवीनीकरण कराया गया है। मंदिर पर वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्र के बाद चौदस पर विशाल मेले का आयोजन होता है। जिसमें दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। हलवा-पूरी आदि का प्रसाद चढ़ाकर भक्त मन्नतें मांगते हैं। पूरा दिन श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। मेला सुबह से रात 12 बजे तक लगता है। इसके अलावा प्रतिवर्ष जनवरी में मां की जयंती पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मंदिर में विनोद शर्मा काफी समय से पुजारी का दायित्व निभा रहे हैं।
शामली के मोहल्ला राजो वाला में चौदस वाला मंदिर में बाला सुंदरी का दरबार।- फोटो : SHAMLI
शामली के मोहल्ला राजो वाला स्थित चौदस वाला मंदिर में मां बाला सुंदरी की मूर्ति।- फोटो : SHAMLI