फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर को चुनाव, व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिसंबर को चुनाव, व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी
विज्ञापन

शामली। विधान परिषद चुुनाव की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने सभी प्रभारियों-सहायक प्रभारियों अधिकारियों के साथ बैठक ली। कहा कि विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक का मतदान का एक दिसंबर को सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक होगा।
बैठक में डीएम ने मतदान के लिए वाहन व्यवस्था और कोविड-19 के दृष्टिगत आदि सभी व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मतदान के लिए आने वाले प्रत्येक मतदाता को सैनिटाइजर, फेस मास्क आदि के साथ-साथ केंद्रों के बाहर उचित दूरी पर गोले बनाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को विधिवत समयबद्ध स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने निर्वाचन व्यवस्था में लगे प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन हेतु मतदेय स्थल की संख्या 06 एवं स्नातक निर्वाचन हेतु मतदेय स्थल की संख्या 13 है। मौके पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीओ सिटी प्रदीप सिंह समेत डीपीआर आलोक शर्मा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के डीसी शैलेस व्यास, जिलापूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें