फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी अपराध को सहन न करें महिलाएं: सुरेश राणा

विज्ञापन
थानाभवन मेंआंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ कार्यक्रम को सम्बोधित करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसी भी अपराध को सहन न करें महिलाएं: सुरेश राणा
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसी भी महिला को डरने की आवश्यकता नहीं है। अपने ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ महिलाओं को आगे आना होगा। इसके लिए सरकार भी मदद के लिए महिलाओं के साथ खड़ी है। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के जरिये महिलाओं की सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित आंगनबाड़ी सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार ने कई हेल्पलाइन नंबर महिलाओं के लिए जारी किए हैं। यदि महिलाओं के ऊपर किसी भी तरह का अत्याचार या उनका शोषण होता है, तो तुरंत इन नंबर की सहायता से मदद ले सकती हैं। सरकार के सख्त आदेश है कि जो भी व्यक्ति महिला उत्पीड़न करता पाया जाए, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता ठाकुर सोमबीर सिंह, बीडीओ डॉ पंकज कुमार व काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं। उधर, गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सुबह अपने कैंप कार्यालय पर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। गन्ना मंत्री ने लोगों से पटाखे नहीं इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में जलाए पांच दीपक
शामली। मिशन शक्ति अभियान के तहत पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में सभी ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्रही एवं समूह की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, सामाजिक गतिविधियों के विषय में जानकारी दी गई। सभी को सुरक्षा व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में सभी ब्लाकों एवं ग्राम पंचायतों में पांच दीपक जलाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें