फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से आठ ट्रेनें रद्द, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण तीसरे दिन भी दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक आशीष सैनी ने बताया कि दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस (अप और डाउन), दो अप-डाउन पैसेंजर ट्रेनें और शामली-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहीं। जबकि दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस को शाहदरा-शामली-हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
कुल आठ ट्रेनें रद्द होने और अन्य ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों में रोष रहा। स्थानीय यात्री आसिफ और बलबीर ने बताया कि अचानक ट्रेन रद्द होने से लोग घंटों स्टेशन पर फंसे रहे। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग को यात्रियों को समय से जानकारी देनी चाहिए, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें