फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार मामलों में आठ दोषियों को हुई सजा

Sun, 08 Dec 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। अवैध हथियार बरामदगी सहित चार मामलों में कोर्ट ने आठ दोषियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि वर्ष 2000 में थाना जीआरपी शामली पर राजीव निवासी एलम थाना कांधला के विरुद्ध अवैध हथियार बरामदगी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शनिवार को कोर्ट में दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास व एक हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।
दूसरे मामले में वर्ष 2003 में शामली कोतवाली पर राशिद, जाहिद व आबिद निवासीगण फव्वारा चौक के विरुद्ध मारपीट में मुकदमा हुआ था, जिन्हें कोर्ट ने जेल में बिताई अवधि के कारावास तथा 1500-1500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
विज्ञापन

तीसरा मामला वर्ष 2012 का है, जिसमें काला उर्फ गफ्फार निवासी मोहल्ला पंसारियान, शादाब निवासी मोहल्ला राजोबान व सोनू कुमार उर्फ देवेन्द्र निवासी मोहल्ला रामशाला के विरुद्ध थाना कोतवाली शामली पर चोरी के प्रयास में दर्ज हुआ था। शनिवार को कोर्ट ने दोषियों को जेल में बिताई अवधि की सजा सुनाई और एक-एक हजार का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

चौथे मामले में वर्ष 2013 में कैराना कोतवाली पर गांव गोगवान निवासी इंसार के विरुद्ध अवैध हथियार बरामदगी में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और 2500 अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें