फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क पर नहीं होगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ईद व अन्य त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर जिले को चार जोन और 15 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। त्योहारों पर बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। पुलिस ने कहा कि ईद की नमाज सड़क पर नहीं होगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस बार एक जोन और बढ़ाकर जिले में चार जोन और 15 सेक्टर बनाए गए हैं। ईद के दिन प्रतिबंधित जानवरों को बाड़े में रखे जाने के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं। धर्म गुरुओं से वार्ता की गई है कि सड़क या गली में धार्मिक कार्यक्रम नहीं होंगे और ईद की नमाज सड़क या गली में नहीं होगी। इसके लिए वह अपने स्तर से भी जागरुक करें। ईद की नमाज ईदगाह व मस्जिदों में ही अता की जाएगी। ईद के दिन नमाज के समय यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इसके बारे में जल्द प्लान तैयार होगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें