फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस, वकील और पूर्व सैनिक की आड़ में नशे की तीन राज्यों में तस्करी

Sat, 20 Sep 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नेपाल इन दिनों भीषण हिंसा की चपेट में है, लेकिन अफीम और चरस का कारोबार वहीं से यूपी, हरियाणा, पंजाब तक पहुंच रहा है। पुलिस, वकील और पूर्व सैनिक की पहचान की आड़ लेकर तस्कर नेपाल के काठमांडो से लखनऊ, लखीमपुर खीरी और हरियाणा-पंजाब तक नशे की खेप सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व शामली पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर के पास बिडौली चेकपोस्ट पर कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में गुरनेब, अंग्रेज, गुरप्रीत और नरवेल सिंह शामिल हैं, जो लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह नेपाल से नशा लाकर लखनऊ, लखीमपुर खीरी, शामली, हरियाणा के करनाल, रोहतक, हिसार, पंजाब के अमृतसर और रोपड़ तक सप्लाई करता रहा है। गिरोह के सदस्य जिस कार में नशा ले जाते थे, उस पर अक्सर पुलिस, एडवोकेट या पूर्व सैनिक लिख देते थे, ताकि रास्ते में कोई रोक-टोक न कर सके।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना अंग्रेज दिव्यांग और केवल हाईस्कूल पास है, जबकि बाकी तीन सदस्य इंटर पास हैं। यही लोग कोड वर्ड और मोबाइल कॉल के जरिए नशे का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नेपाल और लखनऊ से जुड़े अन्य गिरोह के सदस्य भी जल्द पकड़े जाएंगे। nगुरुद्वारों के पास सप्लाई : पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गिरोह गुरुद्वारों के पास भी नशा सप्लाई करता था। अमृतसर में भी यही तरीका अपनाया जाना था। इसके अलावा ऑन डिलीवरी सिस्टम के जरिए अफीम और चरस ग्राहकों तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब तस्करों के मोबाइल कॉल डिटेल और 40 संदिग्ध नंबरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें