फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सब्जी विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या, तहेरा भाई गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया निवासी कय्युम का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव हथछोया निवासी सब्जी विक्रेता अविवाहित कय्यूम (21) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसका शव गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां के जंगल में लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। शाम को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या करने के आरोप में मृतक के तहेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला से अनैतिक संबंध के चलते सब्जी विक्रेता की हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि गांव गढ़ीअब्दुल्ला के जंगल में चौसाना मार्ग पर मंदिर के बराबर से जाने वाले रास्ते पर उड़द के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। उसके शरीर पर मुंह, हाथ पैर व गले समेत कई जगह चाकू लगने के निशान थे। थाना पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान कय्यूम निवासी गांव हथछोया थाना झिंझाना के रूप में हुई। मृतक के पिता नसीम उर्फ नासा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक के तेहरे भाई जुलफान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। कय्यूम तीन बहन व दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह फेरी पर सब्जी बेचने का काम करता था।
विज्ञापन

एसपी ने शाम को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जुलफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कय्यूम के एक महिला से अनैतिक संबंध थे। इसका आरोपी जुलफान विरोध कर रहा था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार कय्यूम को समझाया था, लेकिन जब वह नहीं माना तो उसकी चाकू से वार कर हत्या कर दी।


इस तरह की हत्या की वारदात
एसपी ने बताया कि आरोपी जुलफान ने पूछताछ में बताया कि उसने कय्यूम की हत्या के लिए पहले से ही योजना बना ली थी। उसने बृहस्पतिवार को मौहम्मद मियां लौहार से 90 रुपये में चाकू खरीदकर कय्यूम योजना के अनुसार उसने कय्यूम को शराब पीने के बहाने से फोन कर बुलाया। वे गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव गढ़ीअब्दुल्ला पहुंचे। वहां से पहले उसने दुकान से दो बीयर खरीदी और फिर एक नलकूप के कमरे के बाहर बैठकर बीयर पी। जब उसे नशा हो गया तो उसने घर चलने की बात कहकर कय्यूम से बाइक चलाने को कहा। वह बाइक पर पीछे बैठ गया। बाइक पर चलते हुए उसने चाकू से कय्यूम का गला रेत दिया। बाइक गिरने पर कय्यूम खेत की तरफ भागा और गिर गया। इसके आरोपी ने उस पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद रात को अंधेरे में वह एक चप्पल कय्यूम की और एक अपनी चप्पल पहनकर भाग गया था। मौके पर अलग-अलग चप्पल बरामद हुई थी। मौके पर बाइक का किलच का लीवर टूटा हुआ मिला था। जुलफान ने गढ़ी अब्दुल्ला में एक मैकेनिक के यहां नया लीवर लगवाया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के बताए अनुसार पुलिस टीमों ने दुकानों पर जाकर जानकारी की तो सब सही पाया गया।

कय्यूम का मोबाइल फोन गुम
कय्यूम की जेब से पुलिस को करीब 2600 रुपये और थानाभवन की एक दुकान का विजिटिंग कार्ड मिला, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिल पाया। जेब में रुपये मिलने से पुलिस शुरू से यह तय मानकर जांच में जुट गई थी कि उसकी हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। दूसरा शरीर पर जिस तरह से चाकू से कई वार के निशान मिले और नजदीक ही बीयर की खाली बोतल मिलने से पुलिस रंजिशन या किसी विवाद में हत्या होना मान रही थी। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें