फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बूंदाबांदी, दिन का पारा तीन डिग्री पारा लुढ़का

विज्ञापन
शामली मौसम में छाये बादल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कभी बारिश और कभी धूप निकलने से मौसम पल-पल अपना मिजाज बदल रहा है। मंगलवार रात हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह तेज धूप निकली। दोपहर में बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़कने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार मध्य रात्रि के बाद बूंदाबांदी हुई। बुधवार सुबह धूप निकली और दोपहर में बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटे में दिन का तीन डिग्री कम और रात का पारा एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। अगले 24 घंटे में बारिश होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
25 जुलाई 31 26
26 जुलाई 33 27
27 जुलाई 36 28
28 जुलाई 35 26
29 जुलाई 32 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें