फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई पूरी
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका परिषद शामली की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नए ठेके की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सिर्फ दो कंपनी ने ही टेंडर डाले हैं। अब फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसे देखते हुए मौजूदा कंपनी के ठेके की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
नगरपालिका परिषद शामली अपने खर्चे पर कई साल से शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है। नागरिकों से इसका कोई चार्ज नहीं लिया जाता। पिछले साल कूड़ा कलेक्शन का ठेका अजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। पालिका इसके लिए 29.29 रुपये प्रति घर की दर से भुगतान कर रही है। पालिका शहर में करीब साढ़े 27 हजार घरों से कूड़ा कलेक्शन का भुगतान करीब आठ लाख रुपये प्रति महीना कंपनी को कर रही है। इस कंपनी के ठेके की अवधि वैसे तो 31 मार्च को पूरी हो रही थी, लेकिन चुनाव के चलते ठेका अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन

नए ठेके के लिए पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। 23 मई को टेंडर खोले जाने थे, लेकिन सिर्फ दो कंपनियों ने ही टेंडर डाले, जिस कारण टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। नियमानुसार कम से कम तीन कंपनी या ठेकेदारों के टेंडर होने चाहिए। पालिका की तरफ से इस टेंडर को निरस्त कराने की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है, ताकि दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके। उधर, टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण मौजूदा कंपनी के ठेके की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नए ठेके के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन दो कंपनी ने ही टेंडर डाले हैं, जिस कारण प्रक्रिया पूरी न हो पाई। रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है। इसके बाद दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें