फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान

Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Vigilant - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत  केके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। बच्चों ने युवा हो तुम देश की शान, जागो उठो करो मतदान के नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

   सोमवार को शहर के मोहल्ला रेलपार में केके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक चंदन सिंह ने बच्चों को एक एक वोट की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि एक वोट देश की दिशा बदल सकती है।   इसलिए हर व्यक्ति को वोट डालकर उसका सही दशा में प्रयोग करना चाहिए। बच्चों की रैली कल्याण कारी कमल जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर पंजाबी कालोनी, गुरुद्वारा रोड से शुरू होते हुए रेलपार की विभिन्न गलियों होकर के के पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई। प्रधानाचार्य जितेंद्र बालियान ने मतदान को जरूरी बताते हुए कहा कि एक वोट देश-प्रदेश की किस्मत बदल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  उन्होंने मतदान करने के लिए जोर दिया। मौके पर सरिता गुप्ता, शुचिता, नेहा, साधना, लवकुश बालियान, सारिका, आयुषी, आकाक्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें