फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Tue, 07 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई के सात दिवसीय विशेष  शिविर में पशु पालन, स्वच्छता अभियान व पर्यावरण पर कार्यक्रम का आयेाजन  किया गया। 
विज्ञापन


शिविर के प्रथम सत्र में छात्र छात्राओं ने ग्राम  मुल्लापुर में सफाई अभियान चलाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता को संदेश दिया। छात्र-छात्राओं को पशुपालन डेरी पर  भ्रमण भी कराया गया, जिसके माध्यम से उन्हें पशु पालन की जानकारियां मिली। फिर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें  प्रथम स्थान गरिमा वर्मा, साक्षी द्वितीय और रीतू तीसरे स्थान पर रहीं।

शिविर के  द्वितीय सत्र में पौधारोपण एवं पर्यावरण  संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन देवेंद्र शर्मा पूर्व प्रधानाचार्य नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ईश्वर पाल सिंह चौहान पूर्व नायक एवं पर्यावरणविद रहे। देवेंद्र शर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग के निवारण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण पर बल दिया। ईश्वरपाल सिंह चौहान ने जल संरक्षण व वायु  प्रदूषण के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रवीन कुमार व सोनम रुहेला  ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। शिविर में रुबी, रश्मि, विनय, हिमांशु, फहरीन आदि ने अनके सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीरज सैनी ने समस्त अथितियों का आभार व्यक्त  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें