फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आने वाले लिंक को ना खोलें : एएसपी

Fri, 27 Feb 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में अमर उजाला की पुलिस की पठशाला में मौजूद अपर पुलिस अधिक् - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला में एएसपी ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

एएसपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि साइबर अपराधी का दायरा बहुत बड़ा होता है, यह विदेश में बैठकर भी किसी को अपना शिकार बना लेते हैं। इससे बचने के लिए जागरूक होना जरूरी है। सोशल मीडिया पर आने वाले लिंक ओपन ना करें। किसी परिचित के व्हाट्सएप से आने वाली एपीके फाइल को बिल्कुल भी न खोलें।
एपीके फाइल आपके मोबाइल में इंस्टॉल होकर हिडन हो जाती है तथा आपके बैंक खाते और मोबाइल की सारी जानकारी साइबर अपराधी के पास चली जाती है। कोई भी सॉफ्टवेयर गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल स्टोर से ही मोबाइल में इंस्टॉल करें। अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव न करें। यह वीडियो कॉल का दुरुपयोग करके आपको ब्लैकमेल कर सकता है।
विज्ञापन

किसी भी महिला अथवा बच्ची को कोई परेशान करता है तो तुरंत इसकी सूचना मिशन शक्ति केंद्र, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर बिना घबराए जानकारी दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इस दौरान यातायात सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागीयाध्यक्ष डॉ. नीतू यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बांटनी विभाग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें