फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज, अध्यक्ष पद पर होगा कड़ा मुकाबला

Fri, 27 Feb 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन के आज होने वाले चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। 307 अधिवक्ता अध्यक्ष, महासचिव समेत कुल 12 पदों के लिए मतदान करेंगे। दिनभर प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में माहौल बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त रतन सिंह ने बताया कि मतदान 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। निर्धारित समय के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। शाम सात बजे के आसपास गिनती के बाद परिणाम घोषित होगा। अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है।
विजेंद्र सिंह, जो चार बार जिला बार के अध्यक्ष रह चुके हैं, पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने दो बार अध्यक्ष रह चुके चंद्रभान सिंह तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीसरे प्रत्याशी के रूप में श्रीपाल बालियान पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। विजेंद्र सिंह और चंद्रभान सिंह इसे आमने-सामने की सीधी टक्कर बता रहे हैं, जबकि श्रीपाल बालियान भी समीकरण बदलने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए सतीश कुमार चौहान, सतेंद्र कुमार और चंद्रवीर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है। तीनों प्रत्याशी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। अन्य पदों पर भी मुकाबला रोचक बना हुआ है। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और अधिवक्ताओं के घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें