फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने जीते पुरस्कार

Sun, 01 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। विश्व विकलांगता पखवाड़ा के चलते दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय शैक्षिक, खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विकलांग खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने कहा कि विकलांगता जीवन की उन्नति में किसी प्रकार से बाधा नहीं है। यदि व्यक्ति मन में संकल्प ले और विश्वास व हौसले का दामन थाम ले, तो निश्चित रुप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि हौसला शारीरिक अपंगता को परास्त कर सामाजिक व शैक्षिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में देवदत्त प्रथम, विशाल सैनी द्वितीय व विक्की तृतीय रहे। वहीं, बालिका में कक्षा 12 में बुलबुल पुंडीर प्रथम, शारिनि खानम व तइबा तृतीय रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में मोमीन, आश मौहम्मद, चंचल, अमजद, शाहिद की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


चित्रकला में ज्योति कुमारी प्रथम, रजत कुमार द्वितीय व पूजा तृतीय रही। दौड़ प्रतियोगिता में केवखान प्रथम, मोमीन द्वितीय रहा। डीआईओएस व प्रधानाचार्य ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  संचालन अनुराग शर्मा ने किया। मौके पर मदनपाल सिंह, एसके आर्य, प्रदीप गोयल, डॉ. शशि वर्मा, डॉ. सीमा वर्मा, राकेश शर्मा, रवि, रामहेर शर्मा, अर्जुन राम, राजनाथ, राजबीर, कुलदीप मलिक, अमरपाल, रजनीश कोरी 
विज्ञापन

आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें