शामली। सहारनपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला, मंडल, राज्य स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिम्नास्टिक, तैराकी में 12 वर्ष और अन्य खेलों में 15 वर्ष तक आयु के बालक-बालिका भाग ले सकेंगे।
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु एक अप्रैल 2022 को 12 वर्ष व 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिम्नास्टिक, तैराकी, (अंडर-12), कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरदांजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल (अंडर-15) खेलों के बालक/बालिका वर्ग का और क्रिकेट, बॉक्सिंग, जूडो फुटबाल बालक वर्ग (अंडर-15) जिला स्तरीय बालक/बालिका चयन ट्रायल्स 25 अप्रैल को होंगे। मंडल पर बालक वर्ग का चयन ट्रायल 27 अप्रैल को और बालिका वर्ग का चयन ट्रायल 28 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में सुबह 9.00 बजे होंगे। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल अपनी पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार होंगे।