शामली। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव ओम सिंह वर्मा, कबड्डी कोच संजू रानी ने बताया कि 48वीं व 45वीं जूनियर व सीनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन के लिए ट्रायल आगामी 24 नवंबर को सुबह दस बजे शहीद उद्यम सिंह स्टेडियम शामली में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल से चयनित खिलाड़ी 48वीं महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए 17 से 19 दिसंबर तक मथुरा मे सीनियर वर्ग की बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। 45वीं जूनियर महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए 10 से 12 दिसंबर 2021 को नोएडा में प्रतिभाग करेगी। सीनियर वर्ग की बालिकाओं के लिए अधिकतम वजन 75 किलोग्राम व जूनियर वर्ग की बालिकाओं के लिए 65 किलोग्राम निर्धारित है। आयु सीमा जूनियर स्टेट चैंपियनशिप के लिए प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी की आयु 20 वर्ष या 20 वर्ष से कम होनी चाहिए। आधार कार्ड एवं दो फोटो लाना अनिवार्य है। खिलाड़ी शामली जिले का ही होना अनिवार्य है ।