फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी शुरू नहीं हो सकेगा जिला अस्पताल, शासन की अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल चालू होने के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है, लेकिन शासन से अनुमति नहीं मिली है। स्वास्थ्य अधिकारी जिला अस्पताल को जल्द चालू कराने के लिए गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलेंगे।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गांव मुंडेट के निकट पिछले साल जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन बनकर तैयार हो गया था। इस भवन में कोविड अस्पताल चलाया जा रहा है। कोरोना के केस कम होने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल चालू करने की तैयारी की थी। पिछले महीने रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला अस्पताल चालू करने पर सहमति बनी थी और शासन को भेजकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने सात अगस्त से जिला अस्पताल में ओपीडी चालू करने की तैयारी की थी, लेकिन शासन स्तर से अनुमति नहीं मिलने के कारण अभी अस्पताल चालू करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अब अगले महीने सितंबर में अस्पताल चालू होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी जल्द ही अस्पताल चालू कराने की कोशिश में लगे हैं। जनपद आगमन पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से रविवार को स्वास्थ्य अधिकारी मिलेंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू करने की पूरी तैयारी है। इस संबंध में वे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलेंगे। ताकि जल्द से जल्द अस्पताल को चालू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें