फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 11 साल से जिला सेवायोजन कार्यालय को नहीं मिला बजट

Sun, 18 Aug 2024 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मानकीकृत मानचित्र के अनुरूप भूमि उपलब्ध न होने से जिला सेवायोजन कार्यालय का एक करोड़ 22 लाख रुपये का बजट पास नहीं हो पा रहा है। शासन से नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए बजट धनराशि मिलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में नवीन जिला मुख्यालय पर वर्ष 2013 में तत्कालीन डीएम पीके सिंह ने जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए भूमि आवंटित कराई थी। बाद में जिला सेवा योजन कार्यालय की ओर से शासन को एक करोड़ 68 लाख का रुपये का एस्टीमेट बनाकर निदेशालय लखनऊ को भेजा गया। वर्ष 2022 में शासन ने एस्टीमेट को वापस लौटाकर जिला सेवा योजन कार्यालय के लिए संशोधित बजट मांगा गया। वर्ष 2023 में एक करोड़ 21 लाख रुपये का संशोधित एस्टीमेट तैयार करके निदेशालय को भेजा गया। शासन ने अप्रैल 2024 में मानकीकृत मानचित्र के अनुरूप कम भूमि बताकर बजट स्वीकृत नहीं किया। बाद में शासन को मानकीकृत भूमि के अनुरूप एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। निदेशालय से नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला सेवा योजना कार्यालय का बजट मिलने की उम्मीद की जा रही है। जिला सेवा योजना अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि शासन से नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवा योजन कार्यालय के लिए बजट मिल सकता है।



मुजफ्फरनगर जिले से चल रहा सेवायोजन कार्यालय



मुजफ्फरनगर और शामली जिले का मेरठ रोड पर सेवा योजन कार्यालय चल रहा है। 28 सितंबर 2011 के बाद शामली जिला बनने के बाद ही मुजफ्फरनगर से सेवायोजन कार्यालय अधिकारी कर्मचारी शामली आते हैं। अस्थायी रूप से मुजफ्फरनगर जिले से कई विभाग शामली आ गए है। किंतु सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से ही संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें