फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतू जाति के बच्चों को ड्रेस, किताबें और बैग बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गुलशन नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-15 में घुमंतू जाति के सभी बच्चों को डीएम जसजीत कौर ने निशुल्क बैग, ड्रेस, पुस्तकें और स्वेटर का वितरण किया। डीएम ने बच्चों की शिक्षा हेतु विशेष अभियान चलाने के बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए गीता वर्मा और एबीएसए संजय डबराल ने नगर में रहने वाले घुमंतू जाति के लोगों से मिलकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। करीब 43 बच्चों को विद्यालय नंबर-15 गुलशन नगर और प्राथमिक विद्यालय नंबर-7 दयानंद नगर में नामांकित कराया। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने विद्यालय में लगातार कराई जा रही विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कराया। डीएम ने सभी बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें पढ़-लिखकर जीवन में कुछ बनने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने बनखंडी रोड स्थित बालक जूनियर हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें