फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा पर्व को लेकर धर्म गुरुओं से की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई।
इस दौरान डीएम ने धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक आपने सभी त्योहारों में सहयोग प्रदान किया है। इसी प्रकार आगे भी सहयोग प्रदान करें। डीएम ने कहा कि खुले में और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। कुर्बानी के अवशेष को खुले में न डालें। उनका उचित निस्तारण हो इस चीज का विशेष ध्यान रखा जाना है। डीएम ने उनके सुझावों को सुनते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक कुमार ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसके संबंध में तत्काल जानकारी दी जाए। जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में डीएम ने आगामी त्योहार को लेकर नगरीय क्षेत्रों में सभी अधिशासी अधिकारियों व ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि कुर्बानी के अवशेषों को लेकर पहले से ही व्यवस्था कर लें। जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार से पूर्व ही अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, ईओ, डीपीआरओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें