फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने फैली गंदगी

विज्ञापन
शामली गांव हिन्ड में निर्माणाधीन बिजली घर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने फैली गंदगी
विज्ञापन

शामली, कैराना। शासन की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पड़ी गंदगी व सड़क किनारे जलभराव संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पलीता लगा रहे हैं।
जिले में 18 अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, ब्लॉक स्तर से तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं संक्रमित बीमारियों का प्रसार न हो, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, लेकिन कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही सड़क के किनारे जगह-जगह जलभराव हो रहा है। जिस कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके द्वारा एक दिन पहले ही सीएचसी के सामने सफाई कराने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी को चिट्ठी लिखी जा चुकी है। पालिका के सफाई लिपिक तासीम अली ने बताया कि नगर के मोहल्लों से कूड़ा उठाकर सीएचसी के सामने पड़ी खाली जमीन के कोने पर डाला जाता है। जहां से सुबह, शाम ट्रैक्टर ट्रॉलियों के द्वारा कूडे़ को उठवाकर डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि समाज के कब्रिस्तान पर भी कुछ लोग कूड़ा डाल देते हैं। जिसको पालिका द्वारा समय-समय पर उठाया जाता है।

कैराना में सरकारी अस्पताल के सामने पड़ी गंदगी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें