कैराना में पैदल मार्च करते डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल व एसपी सुकीर्ति माधव तथा फोर्स के जवान
- फोटो : SHAMLI
डीआईजी ने किया पैदल मार्च
शामली, कैराना। होली और पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईजी ने कैराना के बाजारों में पैदल मार्च करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले डीआईजी ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करते हुए अपराधियों पर नकेल कसने की हिदायत दी तथा रजिस्टर चेक किए।
शनिवार शाम डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल कैराना कोतवाली पहुंचे। उनके साथ एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी ओमप्रकाश भी रहे। डीआईजी ने सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक के दौरान होली और पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने कोतवाली के सभी रजिस्टर चेक किए तथा लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत चुनाव में शराब और धन बल रोकने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी और एसपी ने पुलिस बल और पीएसी के साथ कस्बे में पैदल मार्च करते हुए जनता में सुरक्षा का अहसास कराया।