फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी एचआईवी संक्रमितों की डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में जल्द ही एचआईवी संक्रमित मरीजों को भी डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इस महीने के अंत तक जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट को एक और मशीन मिलेगी। अभी तक डायलिसिस की दो मशीनें लगी है, जिन पर गुर्दे के मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत एसकेज संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा डायलिसिस यूनिट लगाई गई है। शुरूआत में दो मशीनों पर गुर्दे के मरीजों को डायलिसिस की नि:शुल्क सुविधा शुरू की गई है। एक सप्ताह से मरीजों की नि:शुल्क डायलिसिस की जा रही है। सरकार की तरफ से कंपनी को अनुबंध के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
अब जिला अस्पताल में एचआईवी संक्रमित मरीजों की भी नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सफल कुमार ने बताया कि कंपनी की तरफ से डायलिसिस के लिए एक और मशीन भेजी जा रही है। तीसरी मशीन 31 नवंबर तक मिलने की पूरी उम्मीद है। एचआईवी संक्रमित की डायलिसिस के लिए अलग मशीन की जरूरत होती है। इसलिए उस मशीन को अलग कमरे में लगाकर उस पर एचआईवी संक्रमित मरीजों की नि:शुल्क डायलिसिस शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें