शामली कलक्ट्रेट में मीटिंग करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पशुधन विभाग की कामधेनु, मिनी कामधेनु एवं कुक्कुट विकास योजना की सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो कामधेनु योजना में चयनित नए लाभार्थियों के आवेदन पत्र ऋृण स्वीकृति के लिए बैंक में भेजने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सीडीओ विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पशुधन की कामधेनु-मिनी कामधेनु एवं कुक्कुट विकास योजना की बैठक लेकर समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने जिले में वर्तमान में चार कामधेनु 11 दुधारू पशु के लक्ष्य के सापेक्ष चार डेयरी स्वीकृत हो चुकी है। जिनमें तीन डेयरी कार्य कर रही है।
इसी माह में दो इकाइयों का अतिरिक्त लक्ष्य भी मिला है। जिसके सापेक्ष लाभार्थियों का चयन करके आवेदन पत्र बैंकों को भेजे जा रहे हैं। कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत 30 हजार पक्षियों की दो यूनिट, तथा दस हजार पक्षियों की तीन यूनिट का लक्ष्य है। जिनमें दो योजनाओं की एक - एक यूनिट स्वीकृत हो चुकी है।
तीस हजार पक्षियों के दो प्रार्थनापत्र तथा दस हजार पक्षियों के चार आवेदन पत्र बैंकों को लंबित है। सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करके ऋ ण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर जीडी बत्रा, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर एमवी मलिक, डाक्टर निलय कुमार, कामधेनु योजना के नोडल अधिकारी रंजन कुमार, यूपी ग्रामीण बैंक टिटौली पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।