फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिये जाते कश्यप समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कश्यप सहित अन्य 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर कश्यप एकता समिति एवं कश्यप एकता क्रांति मिशन से जुडे़ लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समाज आरक्षण नहीं तो वोट नहीं के सिद्धांत पर चलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को कश्यप निषाद समाज के लोगों ने सहारनपुर तिराहे के निकट में पंचायत की। वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। पंचायत में बत्तीसा खाप के चौधरी की अध्यक्षता में प्रस्ताव पास हुआ कि भाजपा सरकार ने यदि वर्ष 2022 से पहले कश्यप सहित अन्य 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया तो उसे हराया जाएगा। कश्यप एकता क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कश्यप ने कहा कि 72 वर्ष पुरानी इस मांग को आज तक किसी भी सरकार ने पूरा नहीं किया है।
प्रदेशाध्यक्ष सुमित कश्यप ने कहा कि अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिलने से हमारा समाज के लोग अखिल भारतीय सेवाओं और प्रादेशिक सेवाओं में न के बराबर हैं। भाजपा ने चुनाव पूर्व 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार वर्ष बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सिसौली से आए 84 खाप चौधरी राकेश कश्यप व कैराना से आए 84 कलस्यान खाप के साधु कश्यप ने भी संबोधित किया। मोहित कश्यप, अनुज कश्यप, सतीश कश्यप, रवि कश्यप, नितिश कश्यप, रमेश कश्यप, मनोज कश्यप, उमेश कश्यप, अंकित कश्यप, संजय कश्यप, गौतम कश्यप, मोनू कश्यप, शेखर कश्यप, भारत कश्यप आदि मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिये जाते कश्यप समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कश्यप समाज- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें