फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पालिका में वित्तीय क्षति प्रकरण में शासन को आख्या भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद शामली में वित्तीय क्षति पहुंचाए जाने के मामले में आंकलन एवं दोषियों से समानुपातिक वसूली कराए जाने के मामले में शासन से आख्या मांगी गई थी। शिकायतकर्ता पूर्व सभासद राजीव मलिक ने डीएम को पत्र सौंपकर आख्या भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी राजीव मलिक ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को दिए पत्र में नगर पालिका परिषद शामली के तत्कालीन ईओ सुरेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाया कि कूटरचित, फर्जीवाड़ा, वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार और अवैधानिक रूप से धन आहरित कर नगरपालिका शामली को करोड़ों रुपयों की वित्तीय क्षति पहुंचाई। शासन ने मामले को गंभीरता से लेकर नगरपालिका शामली में हुई वित्तीय क्षति का आंकलन एवं दोषियों के निर्धारित उत्तरदायित्व अनुसार उनसे समानुपातिक वसूली कराये जाने के लिए जिलाधिकारी से आख्या मांगी थी। शासन के विशेष सचिव सत्यप्रकाश पटेल ने 20 सितंबर 2024 को भी डीएम शामली से वसूली के संबंध में अपनी आख्या भेजे जाने का पत्र भेजा था। शिकायतकर्ता राजीव मलिक का कहना है कि ईओ सुरेंद्र सिंह का रिटायरमेंट नजदीक है। उन्होंने डीएम से जल्द ही इस प्रकरण में आख्या शासन को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें