फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे राष्ट्रीय वाल्मिकी समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपकर संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि स्थानीय निकायों में 2006 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थायी कराया जाए। निकायों में ठेके व्यवस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को बहुत कम वेतन मिल रहा है। जिसमें अपने घर की जीविका चलाने और बच्चों को शिक्षा दिलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन दोगुना किया जाए और संविदा में समायोजित किया जाए। निकायों में एक लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती वाल्मीकि समाज से की जाए। सभी गांवों में पांच सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। निकायों से हटाए गए ठेका कर्मचारी व संविदा कर्मचारियों को वापस लिया जाए। इस मौके पर सुनीता वाल्मीकि, सुखबीर सिंह, रीना देवी, कमलेश देवी, विनोद, कुसुम देवी, सोनिया, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें