फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue, 10 Dec 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। निजी अस्पताल में आठ माह की गर्भवती महिला का जबरन ऑपरेशन करने और हालत बिगड़ने के मामले में उपाध्याय चेतना मंच समिति के सदस्यों ने परिजनों के साथ सीएमओ कार्यालय और थाना आदर्श मंडी पहुंचकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति संगठन के तत्वावधान में समाज सेवी सियानंद उपाध्याय व संजय उपाध्याय के साथ परिजनों व समाज के लोग पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल से मिलकर बताया कि नई मंडी के निकट निजी अस्पताल में 24 नवंबर को गांव मुंडेट कला निवासी विपिन उपाध्याय की पत्नी रूपा को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
महिला आठ माह की गर्भवती थी। चिकित्सक ने महिला को भर्ती कर लिया और उसका जबरन ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह इस समय पानीपत के निजी अस्पताल में कोमा में है। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही व परिजनों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने थाने पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर कमल उपाध्याय, जयपाल फौजी, सोनू उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, कविता उपाध्याय, सीमा उपाध्याय, सहेंद्र उपाध्याय, सियानंद उपाध्याय, सविता उपाध्याय, प्रीति, मेघावती, सुमन, नीरु, सागर, यशपाल उपाध्याय, ओमसिंह उपाध्याय, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें