60 मीटर चौड़ा होगा दिल्ली-दून इकनॉमिक कॉरिडोर
शामली। छह लेन के दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर 2.5 मीटर ऊंचा और 60 मीटर चौड़ा होगा। फ्लाईओवर और पुलों पर कॉरिडोर की ऊंचाई नौ-दस मीटर होगी। जिले में इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण जींद की शिव इंडिया कंपनी निर्माण कराएगी। एनएचएआई ने शामली जिले में इस छह लेन के इकनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण के लिए अनुबंध किया है।
यूपी में बागपत से सहारनपुर जिले के गणेशपुर चौक तक दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर का चार पैकेज में निर्माण होना है। इनमें तीन पैकेज बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के टेंडर मेरठ की कृष्णा कंपनी को मिले हैं। शामली जिले के पैकेज का टेंडर हरियाणा के जींद की शिव इंडिया कंपनी को दिया गया है। इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए एनएचएआई से जिले के 11 गांवों को 265 करोड़ रुपये का मुआवजा दो माह पूर्व को प्रशासन मिल चुका है।
प्रशासन की ओर से किसानों के बैंक खाते नंबर और मुआवजा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अभियंता अवनीश परासर ने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर का 2.5 मीटर ऊंचा और 60 मीटर चौड़ा का निर्माण कराया जाएगा। फ्लाईओवर और पुलों पर कॉरिडोर की ऊंचाई नौ-दस मीटर की ऊंचाई होगी।