फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ खरीदने आए दो युवकों किया गंजा

विज्ञापन
शामली : कैराना के गांव खुरगान में युवक को गंजा करने की वायरल वीडियो का स्क्रीन शाट। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। नशे के कारोबार की रोकथाम बनाई गई कमेटी के लोगों ने गांव में नशीले पदार्थ खरीदने आए दो युवकों को गंजा कर दिया। आधे गंजे दो युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 22 सेकेंड की एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गई। जो गांव इस्पुसोपुर खुरगान की बताई गई हैं। जिसमें ग्रामीणों दो युवकों को पकड़कर उस्तरे से बाल काट रहे हैं। दोनों युवक दूसरे गांव के बताए गए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अकरम चौहान ने बताया कि गांव में नशे के कारोबार पर रोकथाम लगाने के लिए जमीयत उलमा हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल के नेतृत्व में 40-50 लोगों की एक कमेटी बनाई गई हैं।
बताया कि जो गांव में नशीले पदार्थ बेचेगा, तो कमेटी और गांव वाले उस व्यक्ति का हुक्का पानी बंद करेंगे। वायरल वीडियो 10-15 दिन पुरानी है। उस दौरान कैराना, गांव मलकपुर व रामड़ा के 7-8 युवक गांव में स्मैक की पुड़िया खरीदने आए थे। जिनको कमेटी के लोगों ने पकड़कर आधा गंजा किया गया था। गांव में नहीं आने की हिदायत देकर बाद में उन्हें छोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं की गई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें