फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदों की ज्योति जगाएंगी बेटियां: गुरुदत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि बेटियां वेदों की ज्योति जगाएंगी। कन्या गुरुकुल की उन्नति में सामाजिक संस्थाएं सहयोग करें।
विज्ञापन

शनिवार को कांधला क्षेत्र के कनियान गांव के गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल में देव यज्ञ हुआ। मुजफ्फरनगर से आए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषियों की वैदिक संस्कृति को देश की बेटियां आगे बढ़ा रही हैं। संस्कार, नैतिकता, ईमानदारी, अनुशासन और सदाचरण से युक्त जीवन का निर्माण गुरुकुल शिक्षा पद्धति में संभव है। पाश्चात्य संस्कृति में मूल्यों का पतन घातक है। बेटियां यज्ञ, योग से यशस्वी जीवन पाएगी।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आर्य द्वारा गुरुकुल आचार्या स्वाति आर्य को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बेटियों को वैदिक साहित्य वितरित किया। छात्राओं ने देशभक्ति भजन सुनाया। प्रबंधक विकास पंवार को आर्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुकुल के सहायतार्थ पांच हजार की दान राशि भेंट की। मौके पर आनंद पाल सिंह आर्य, ईश्वर सिंह, सतीश आर्य, सीमा आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें