कैराना पहुंची सपा प्रचारक रणविजय सिंह और अरविंद सिंह की साइकिल यात्रा।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। करीब 13 महीने पहले संत कबीरनगर से शुरू हुई सपा के दो प्रचारकों की साइकिल यात्रा बुधवार को कैराना विधानसभा पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रचारकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
संत कबीर निवासी सपा के प्रचारक रणविजय सिंह व अरविंद सिंह द्वारा 13 महीने पहले साइकिल यात्रा शुरू की गई थी। बुधवार को सपा की साइकिल यात्रा सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के मोहल्ला आलदरमियान स्थित आवास पर पहुंची। जहां पर सपा विधायक की छोटी बहन इकरा हसन, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष चौधरी कलीम हसन, जिला सचिव दानिश नगर अध्यक्ष दीनू अल्वी सहित सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कचहरी व मुख्य मार्ग पर भी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रचारकों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रणविजय सिंह ने बताया कि अभी तक 70 जिलों में साइकिल यात्रा निकाली जा चुकी है। अभी सहारनपुर मेरठ बागपत व बुलंदशहर जनपद बाकी है। प्रचंड बहुमत के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान चौधरी मुसव्वर प्रधान, चौधरी महबूब, चौधरी रिजवान, मुजफ्फर आलम, महरबान मेंबर, इमरान आदि मौजूद रहे।