शामली पैट्रोल पंप पर पट्रोल गिरवाने के लिये बाईक सवारो की लगी भीड
- फोटो : SHAMLI
डीजल-पेट्रोल लेने के लिए लगी भीड़
शामली/कैराना। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह को लेकर पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की भीड़ लग रही है। गोहरनी में पेट्रोल पंप पर बुधवार को तेल खत्म हो गया। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के कैराना रोड स्थित पेट्रोल पंप पर भी ग्राहकों को काफी भीड़ देखने को मिली।
कैराना में सीओ कार्यालय के निकट दो दिन पूर्व पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल खत्म हो गया था। इसके अलावा कांधला रोड पर मीट प्लांट के सामने भी स्थित पेट्रोल पंप पर भी डीजल पेट्रोल खत्म हो गया था। बताया गया कि मेरठ की कंपनी की ओर से तेल के टैंकरों की सप्लाई कम भेजी जा रही है। जिस कारण डीजल पेट्रोल समाप्त हो गया था। वहीं एक दिन पहले पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल का टैंकर आ गया था। जिसके बाद डीजल पेट्रोल लेने वाले वाहन चालकों की भीड़ जुटी रही।
डीजल-पेट्रोल समाप्त होने की आशंका के चलते दिन भर पेट्रोल पंप पर भीड़ लगी रही। जिला पेट्रोल पंप के सचिव सूर्यवीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिन से कंपनी से सप्लाई देरी से मिल रही है। तब तक कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो जाता है। जिले में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।