फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली रोडवेज की कार्यशाला के लिए बजट की उम्मीद बंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली रोडवेज की कार्यशाला के लिए बजट की उम्मीद बंधी
विज्ञापन

शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद शामली में रोडवेज बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला का शीघ्र 7.6 करोड रुपये की धनराशि मिलने की उम्मीद बंधी है। सहारनपुर में कांशीराम कालोनी के पास 14 एकड़ भूमि में अंतराराष्ट्रीय बस अड्डा, शामली में बस स्टेशन और डिपो कार्यालय बजट के लिए बजट लखनऊ जाकर जारी कराने का भरोसा उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह अफसरों को दे गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह 12 जून को सहारनपुर मंडल के शामली और सहारनपुर में भ्रमण कार्यक्रम में आए थे। शामली और सहारनपुर दौरे के बाद परिवहन राज्यमंत्री ने सहारनपुर के आरएम अनिल कुमार से शामली रोडवेज बस स्टेशन एवं फतेहपुर में रोडवेज डिपो कार्यशाला के बारे में जानकारी प्राप्त की। आरएम अनिल कुमार ने बताया कि शामली में बस अड्डा नगर निकाय की भूमि में चल रहा है। रोडवेज कार्यशाला के लिए मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुर में नौ बीघा भूमि आरक्षित है। बस अड्डे और रोडवेज डिपो कार्याशाला के लिए सीएनडीएस को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया जा चुका है। डिपो की कार्यशाला को 7.6 करोड रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त नहीं हुई है। लखनऊ पहुंचने के बाद परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह शामली में रोडवेज बस स्टेशन, फतेहपुर गांव में रोडवेज डिपो कार्यशाला का बजट अवमुक्त कराने का आश्वासन देकर गए है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर जिला मुख्यालय पर 14 बीघा भूमि में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा निर्माण का बजट जारी करने का भरोसा देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें