फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाजारों में राखी खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

Sun, 18 Aug 2024 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली  गांधी चौक  में रक्षा बंधन   से पूर्व राखी  की खरीदारी   करती महिलाएं  । संवाद
विज्ञापन
शामली। रक्षाबंधन त्योहार पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। राखी, मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ रही। बाजारों में जाम के हालात भी बने रहे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन आज मनाया जा रहा है। पर्व की तैयारी को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भारी भीड़ रही। बाजार में राखी और मिठाई की दुकानें सजी हुई हैं। शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, बड़ा बाजार, नया बाजार, शिव चौक आदि स्थानों पर भारी भीड़ के कारण जाम के हालात रहे। बड़ा बाजार में दुकानदार नीरज तायल ने बताया कि इस बार भगवान वाली राखियां ज्यादा आई है। जिसमें भोलेनाथ, श्रीराम-हनुमान, बांके बिहारी, राम मंदिर दरबार, कमल के फूल की राखियां अधिक रही।
राम मंदिर वाली राखी 600 रुपये की है। भाई-भाभी का सेट 400 रुपये का है जो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं शिव चौक पर दुकानदार अनिल ने बताया कि इस बार बच्चों में कैमरे वाली राखी काफी धूम मचा रही, जिसकी कीमत 1200 रुपये है। बच्चों को पंखे वाली, बीन वाली, डोरीमोन, छोटा भीम वाली राखियां भी पसंद की जा रही है। जिनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक है। वहीं चांदी की राखियों का भी क्रेज रहा। ज्वेलर्स मोहित और शानू, रतिराम ने बताया कि चांदी की राखियां 250 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की कीमत की मौजूद है। ज्वेलर्स ने बताया कि चांदी की राखियों में श्रीकृष्ण, श्रीराम, ब्रो, मेरे भैया, डमरु, श्री, कन्हैया, सतिया और ब्रेसलेट वाली राखियां खूब बिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें