फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरण पोषण भत्ता निकालने के लिए बैंकों में जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ चौसाना। सरकार की ई-श्रम योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के खाते में सोमवार को भरण-पोषण भत्ते की धनराशि पहुंची। जिसे निकालने के लिए श्रमिकों ने बैंकों की ओर दौड़ लगा दी। ज्यादातर राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं पर भारी भीड़ लगी रही। साथ ही बैंक मित्रों के कार्यालय पर भी काफी गहमागहमी देखने को मिली। चौसाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर सुबह से लेकर शाम तक पैसा निकालने के लिए लोग बड़ी संख्या में डटे रहे। बैंकों को व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

धनराशि वापस होने की अफवाह
ई-श्रम योजना के तहत आए भत्ते को लेकर अफवाह भी उड़ी। बैंकों में कतार लगाए खड़े ज्यादातर श्रमिकों का यह कहना था कि यदि धनराशि नहीं निकाली गई तो वापस चली जाएगी। यही कारण रहा कि बैंकों पर काफी भीड़ रही। जिसके चलते दूसरे ग्राहकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
जिले में 4.20 लाख श्रमिक पंजीकृत
सहायक श्रम आयुक्त डॉ. संतोष अग्रहरि ने बताया कि ई-श्रम कार्ड योजना के तहत 25 दिसंबर तक जिले में 4 लाख 20 हजार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से जिन श्रमिकों का खाता ई-श्रम पोर्टल पर वेरिफाइड हो गया है, ऐसे 78 हजार श्रमिकों के खाते में सोमवार को प्रतिमाह 500-500 रुपये के हिसाब से दो माह का भरण पोषण भत्ता भेजा गया। शेष को दूसरे चरण में भरण पोषण भत्ता का लाभ देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें