शामली। विद्युत लाइनें काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है। बाबरी थानाध्यक्ष यूूसुफ खान ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र के नया गांव निवासी मेहरबान पुत्र रहीसू और अनुज पुत्र सूरजपाल के खिलाफ रासुका के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उच्चाधिकारियों की संस्तुति के बाद रासुका का नोटिस जेल में पहुंचकर उक्त दोनों आरोपियों को तालीमल करा दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेहरबान और अनुज का गिरोह है, जो विद्युत तार चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।
इस गिरोह में शामिल कृष्ण पुत्र रामकिशन, राजीव पुत्र इंद्रपाल, पिंकू पुत्र हरवीर और पिंकू पुत्र कुंवरपाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस गिरोह के बदमाशों को गत चार सितंबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया था।