फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर पास कराने के नाम पर छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 24 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झिंझाना
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में पास कराने के नाम पर छात्रा और उसके भाई से शातिर युवक ने 50 हजार रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं छात्रा को मेरठ के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। बावजूद इसके दो दिन बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा शामली शहर की रहने वाली है। आरोपी युवक झिंझाना क्षेत्र के गांव पिंडोरा का रहने वाला है। बुधवार को छात्रा झिंझाना थाने पहुंची। छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक ने एक साल पूर्व उसे तथा उसके भाई को इंटरमीडिएट में पास कराने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए।

बोर्ड ऑफिस में बाबू से मुलाकात कर इंटरमीडिएट की मार्कशीट दिलाने के नाम पर छात्रा को अपने साथ मेरठ ले गया। वहां बेगमपुल के पास स्थित किसी होटल में रात में छात्रा से दुष्कर्म किया। सुबह उसने कह दिया कि जिस बाबू से मिलना है, वह आज दफ्तर नहीं आया है। इसके बाद वह छात्रा को शामली ले आया।
विज्ञापन


इसके बाद भी कई बार उसका यौन शोषण किया गया। कई महीने तक छात्रा और उसका भाई मार्कशीट दिलाने की मांग करते रहे, लेकिन आरोपी अब बात नहीं कर रहा। 50 हजार रुपये भी नहीं लौटा रहा है। दो दिन पूर्व छात्रा और उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने शामली कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बावजूद शामली कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र नहीं मिला है, मिलते ही कार्रवाई कराई जाएगी। बुधवार को पीड़ित छात्रा ने झिंझाना थाने पहुंचकर बताया कि उन्हें यही कहकर भेजा गया है कि कार्रवाई झिंझाना थाने से होगी। उधर, थानाध्यक्ष झिंझाना का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें