फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात में शामिल चौथा आरोपी रिमांड पर

Thu, 24 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime demo
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के रोहड़ाई थाना पुलिस ने नकदी और मोबाइल छीनने के आरोपी को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर एक दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान गंगायचा अहीर निवासी पंकज के रूप में हुई है। आरोपी लूट के एक अन्य मामले में रेवाड़ी जेल में बंद था। आरोपी ने लूट की वारदात 24 सितंबर को चिल्हड़ गांव के पास अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया कि 24 सितंबर की रात आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चिल्हड़ गांव के नजदीक बोडिय़ा कमालपुर निवासी राधेश्याम की कार के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उसे रुकवा लिया था और पिस्तौल दिखाते हुए दो मोबाइल फोन व नकदी लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने राधेश्याम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें