फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा

Sat, 16 Dec 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली के बड़ा बाजार में दुकान के बाहर होता अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली शहर के मुख्य बाजारों के साथ साथ मैन रोड पर भी अतिक्रमण की हद हो गई है। जिस कारण बाजारों में आने जाने वाले लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आमने सामने से दो वाहन आते ही बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है। जिस ओर प्रशासन और नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
शहर की नेहरू मार्केट हो या फिर सब्जी मंडी, जवाहर गंज गेट, बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार या फिर लाल सिंह मार्केट सभी में पूरी तरह दुुकानदारों ने सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते आने जाने वाले ग्राहकों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रख रखा है। अगर किसी ने तीन फुट निकाला है तो उसके सामने वाला उसे देखते हुए चार फुट तक निकाल देता है। जैसे ही बाजार में कोई ई रिक्शा या फिर कोई कार घुसती है तो जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पैदल चलने वाले भी परेशानी में आ जाते हैं। पहले भी कई बार नगर पालिका और प्रशासन अतिक्रमण को लेकर अभियान चला चुका है, लेकिन व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं आता है। वहीं शहर का मैन रोड पर भी दुकानदार तीन फुट तक बाहर निकालकर सामान रखते और उसके बाद दुकान के बाहर पैसे लेकर फलों की ठेली खड़ी करवा लेते हैं। जिस कारण सड़क पर जगह कम रहने से बड़ा वाहन आने के कारण निकलने में परेशानी होती है। जिस ओर न तो नगर पालिका और न ही पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। वहीं शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल के छोटे वाहन बच्चों को घर छोड़ने के लिए अंदर जाते समय जगह कम होने के कारण जाम में ही फंसे रहेे।
विज्ञापन
नगर पालिका नवनिर्वाचित चेयरमैन से लोगों को काफी उम्मीद शहर के मुख्य बाजारों और मैन रोड पर भी फैले अतिक्रमण को लेकर कुछ लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन अंजना बंसल को शिकायती पत्र देकर समस्या का हल कराने की मांग की थी। जिसके चलते नगर पालिका की एक गाड़ी शनिवार को बाजारों और शहरों में घूमकर लाउडस्पीकर से सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए बोल रही थी। जिसके अनुसार सभी को रविवार दोपहर तक का समय दिया गया है। जिससे लग रहा है कि अतिक्रमण को लेकर नव निर्वाचित चेयरमैन बेहद गंभीर है। आज अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका और प्रशासन लोगों की शिकायत पर खरा उतरने के लिए कोई एक्शन ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें