फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीखती रही छात्रा, करता रहा प्रहार

Wed, 13 Dec 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। छात्रा सोनी की हत्या के बाद लोगों में गम और गुस्सा है। परिवार के साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के कारण छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इंटर की छात्रा की हत्या से हर कोई आहत है। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया। परिवारीजनों ने कहा कि हत्यारोपी को फांसी की सजा हर सूरत में मिलनी चाहिए। इस पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।  
विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी छात्रा सोनी कश्यप पुत्री बीरसैन कश्यप बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गांव गंगेरू स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज से पैदल ही अपने गांव गढ़ीश्याम लौट रही थीं। जब वह गढ़ीश्याम के पास म्हाडी के नजदीक पहुंची, तभी गन्ने के खेत से बलकटी हाथ में लेकर अमरपाल बाहर निकल आया था। उसने छात्रा सोनी को रोका और बलकटी से कई प्रहार कर दिए थे। इसी दौरान कॉलेज की अध्यापिका कोमल ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।

इसके बाद छात्रा रूमा , आंचल, नीशू और सोनी पुत्री ईशपाल ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। छात्राओं का कहना है कि तीन से चार मिनट के भीतर यह घटना हुई। वह खतरनाक मंजर उनकी आंखों के सामने घूम रहा है। छात्राओं ने बताया कि हम चिल्ला रहे थे, लेकिन हमारी मदद को कोई नहीं पहुंच पाया। छात्रा सोनी जमीन पर गिर गई थी और खून से लथपथ थी। इसके बाद सोनी की बहन काजल भागकर घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसके चाचा सेठपाल घटनास्थल पर पहुंचे ओर सोनी के शव से लिपटकर रोने लगे। गांव के लोगों के पहुंचने पर सोनी का शव घर लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा सोनी की हत्या के बाद जब पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे, तो छात्रा के परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन


छात्रा के चाचा सेठपाल और अन्य लोगों का कहना था कि हत्यारोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। एक व्यक्ति ने तो यह तक कहा कि यदि आरोपी को फांसी की सजा नहीं दिलाई गई, तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। इस पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

 दो माह पूर्व छात्रा के साथ की थी हरकत
कांधला। छात्रा के चाचा सेठपाल और अन्य लोगों ने बताया कि दो महीना पूर्व भी आरोपी अमरपाल ने सोनी के साथ छेड़छाड़ की थी और उसको चिट्ठी दी थी। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों तथा पुलिस से की थी। गांव के लोगों ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था और कहा था कि भविष्य में आरोपी ऐसी हरकत नहीं करेगा।

अध्यापिका बनना चाहती थी
कांधला। सोनी के पिता बीर सैन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में तीन बेटी सोनिया, सोनी, काजल के अलावा दो बेटे कृष्ण और सागर हैं। मजदूरी करने के बाद भी उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, बाकी सभी पढ़ाई कर रहे है। दो माह पूर्व छेड़छाड़ की वारदात होने पर पिता ने सोनी से कहा था कि अब इंटर करने के बाद वह अपनी पढ़ाई बंद कर दे, क्योंकि आसपास उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं नहीं और दूर जाने का माहौल नहीं लग रहा है। हालांकि सोनी ने कहा पिता जी मेरी पढ़ाई मत छुड़वाना, मुझे अध्यापक बनना है।

घटना से हर कोई आहत
कांधला। छात्रा सोनी की हत्या के बाद गांव के लोग इस घटना पर दुखी नजर आए। गांव वासी सोनू, अक्षय शर्मा, राहुल, साजिद के अनुसार उनके गांव में आज तक ऐसी कोई इस तरह की निर्मम हत्या नहीं हुई। यह बहुत घिनौना अपराध है इस हत्या के बारे में सोचकर भी रूह कांपती है।

बेटी की मौत पर बिलखती रही मां
कांधला। मां सत्यवीरी अपनी बेटी सोनी के शव से लिपटकर रो रोकर कह रही थी कि जालिम ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। पूर्व में जब फैसला हुआ था, तब मैंने कहा था फैसला मत करो, यह लड़का अपनी हरकत से बाज नहीं आएगा। सत्यवीरी कह रही थी कि अगर उसी समय आरोपी को पुलिस के हवाले कर देते, तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें