फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्ड अप कर हजारों की लूटपाट

Tue, 16 Feb 2016 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। थानाभवन मसावी मार्ग पर बदमाशों ने रोड होल्डअप कर जमकर लूटपाट की। राहगीरों से नगदी, मोबाइल फोन आदि सामान लूट लिया। लूटपाट कर राहगीरों को खेत में बांधकर डालते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


 रविवार की रात लगभग नौ बजे थानाभवन क्षेत्र में मसावी मार्ग पर लगभग हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने ईंट भट्ठे के समीप मार्ग अवरुद्ध करके वहां से गुजरने वाले राहगीरों को लूटने के लिए रोकना शुरू किया। बाइक सवार मसावी निवासी इरतजा पुत्र असलम से आठ हजार की नकदी मोबाइल फोन लूटकर पीड़ित को पास के खेत में बंधक बना दिया।

इसके पश्चात ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन लेकर लौट रहे मजदूरों को  आतंकित कर बदमाशों ने करीब 20 हजार की नकदी लूट ली, वहीं रास्ते से गुजर रही मधुसूदन की दूध की गाड़ी चालक रोहणीहरजीपुर निवासी सोनू को आतंकित कर छ: हजार की नकदी व सामान लूट लिया, वहीं रास्ते से गुजर रहे ट्रक चालक मसावी निवासी अकरम को रोकते हुए उससे 18 हजार रुपये लूट लिये जबकि परिचालक मोसीन ट्रक से कूदकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


 पीड़ितों का कहना है कि बदमाशों ने भाग रहे मोसीन पर फायर भी किया, लेकिन वह बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों को घेर लिया तथा घंटों कांबिंग की परंतु बदमाशों का कोई सुराग न लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें