फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाॅक कार्यालय में सजी शराब की महफिल

Tue, 20 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। कांधला ब्लाक कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी और उनके सफेदपोश दोस्त सहित तीन लोगों ने जाम छलकाए। घसौली निवासी किसान ने उनको शराब पीते देखकर विरोध किया तो तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिसकर्मी मौके पर तो गए, मगर बगैर किसी कार्रवाई के लौट गए।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने से ही इंकार कर दिया। 

मामला रविवार दोपहर का है। गांव घसौली निवासी किसान नीटू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार को किसी कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिव अरशद से मिलने कांधला आया था। 

अरशद ने उसे ब्लाक कार्यालय पर बुला लिया। नीटू ने बताया कि वह ब्लाक कार्यालय पहुंचा, तो वहां एडीओ पंचायत अन्य दो लोगों के साथ कुर्सी पर बैठे थे। सामने मेज पर शराब की महफिल सजी हुई थी। एडीओ पंचायत ने उसके वहां आने का विरोध किया। बात बढ़ी तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नीटू को पीटकर घायल कर दिया और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद नीटू ने कांधला थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी और अपनी चिकित्सा कराई। दो पुलिसकर्मी नीटू को साथ लेकर मौके पर पहुंचे,  मौके पर          छानबीन की खानापूर्ति करके लौट आए। सोमवार को नीटू ने कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

नीटू ने अपने साथी की मद्द से शराब की महफिल के फोटो भी खींच लिए। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल का कहना है कि उनके पास ऐसे किसी मामले जानकारी नहीं है, अगर पीड़ित किसान तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।

एडीओ ने आरोपों को बताया झूठा
एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार से इस संबंध में फोन पर बात की गई, तो   उन्होंने कहा कि घसौली गांव उनके क्षेत्र में नहीं आता है। किसान ने जो आरोप लगाए हैं, वह बेबुनियाद हैं, मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। वहीं, ब्लाक कार्यालय परिसर में बैठ कर शराब पीने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए और कॉल काट दी। 

मै फिलहाल किसी जरूरी कार्य से बाहर आया हूं। ब्लाक कार्यालय परिसर में शराब पीने अथवा मारपीट का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। - तहसीन, खंड विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें