फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइन एमएम के हथियार चलाने वालों की तलाश

Wed, 06 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बिजनौर में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की हत्या नाइन एमएम की पिस्टल से हुई है। अब पुलिस नाइन एमएम पिस्टल से वारदात करने वाले बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। इसके लिए डीजीपी की ओर से सभी जिलों से इस संबंध में सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


डीएसपी तंजील अहमद की हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। जांच के दौरान सामने आया कि उनकी हत्या नाइन एमएम के पिस्टल से हुई है। इसके साथ पुलिस टीमों ने भी इस ओर अपनी जांच शुरू कर दी। ऐसे बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है, जो वारदातों को नाइन एमएम के पिस्टल से अंजाम देते हो। 

इसके लिए डीजीपी की ओर से आईजी को पत्र भेजकर नाइन एमएम का पिस्टल प्रयोग करने वाले बदमाशों की जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। आईजी की ओर से सभी जिलों को इस संबंध में फैक्स भेजा गया। जिसमें कहा गया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान ऐसे अपराध जिसमें नाइन एमएम के हथियारों व कारतूस का प्रयोग हुआ हो, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन


साथ ही वारदातों में शामिल अपराधियों के बारे में भी जानकारी देने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, एसपी विजय भूषण ने बताया कि नाइन एमएम के पिस्टल का प्रयोग कई वारदातों में हुआ है। इस तरह की सूचना मांगी गई है, तो उसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

 हालांकि यहां पर नाइन एमएम पिस्टल व कारतूस से वारदात करने वाले सभी अपराधी जेल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें