फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर गोली चली, एक घायल

Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
गाोली - फोटो : Bureau
विज्ञापन
खंड के गांव मेहनाखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गोली कंधे पर लगने से व्यक्ति घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने व्यक्ति को सिरसा के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल के बयान पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को गांव मेहनाखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया । झगड़े में गांव धांगड निवासी रामस्वरूप व चार-पांच अन्य व्यक्तियों ने दूसरे पक्ष के मांगेराम निवासी गांव ढाणी मेहनाखेड़ा को गोली चला दी और फरार हो गए। गोली लगाने से मांगेराम घायल हो गया। परिजनों ने घटना के लिए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायल मांगेराम को सिरसा नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल के बयान पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें