फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से गोवंश मुक्त कराए

Thu, 31 Mar 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कांधला थाने में गोवंश तस्करी के विरोध में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांधला। तस्करी कर ले जाए जा रहे गोवंश को मुक्त कराकर ग्रामीणों ने एक महिला सहित दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस सौंप दिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस के सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


बुधवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव गंगेरू-इस्सोपुरटील मार्ग से टाटा मैजिक में दो गोवंश को तस्करी कर कटान के लिए ले जाया जा रहा है। अंकित शर्मा, लूंब गौशाला के आचार्य महिपाल सिंह, अनुज आदि ने गाड़ी को पकड़ लिया। खुद को घिरा देखकर गाड़ी से निकलकर आरोपी भागने लगे।

ग्रामीणों ने पीछा करके एक महिला और युवक को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी भाग निकले।  पकडे़ गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके बाद ग्रामीण थाने पहुंच गए और सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर ग्राम प्रधान पति संजीव कुमार ने थाने पहुंचकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। गंगेरू निवासी अंकित शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला शफीकन और भोलू कुरड़ी थाना छपरौली (बागपत) के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें