शामली। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी से किसान के पशु चोरी हो गए थे।
बाद में पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जाता है कि गढ़ीपुख्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महेंद्र पिकप गाड़ी को पकड़ लिया और चोरी हुए पशु बरामद कर लिए।
पुलिस ने मौके से दो आरोपी जाहिर पुत्र इरशाद, व जहीर निवासी मोहल्ला अफगानान कैराना को पकड़ लिया। जबकि उनका तीसरा साथी नाजिम निवासी खुरगान फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती की आईडी बनाकर की अश्लील पोस्ट
शामली। युवक ने एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उससे अश्लील पोस्ट कर दी। पीड़िता को पता चला तो उसने परिजनों को बात बताई। पीड़िता की पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। जहां पर बिजनौर निवासी रजत भी पढ़ता है। वह पूर्व में नौकरी के बहाने युवती को मेरठ ले गया।
आरोप है कि उसके बाद उसने लड़की के कागजातों से उसके साथ शादी के फर्जी कागजात बना लिए थे। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया था, जिसका मुकदमा पुलिस ने बीस दिन पूर्व दर्ज कराया था। इसी से चिढ़कर उक्त रजत ने लड़की का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उससे अश्लील पोस्ट शुरू कर दी। इस बात का पता चला तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।