फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान के तहत दो हजार वाहनों को चेक किया

Thu, 10 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
चेकिंग अभियान के तहत दो हजार वाहनों को चेक किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नाइट डोमिनेशन चला कर चेकिंग अभियान चलाया। डीजीपी और आईजी करनाल रेंज के आदेशों के बाद एसपी सिमरदीप सिंह ने यह नाइट डोमिनेशन के निर्देश दिए। एसपी की देखरेख में पुलिस ने रात 10 से सुबह 4 बजे तक यह चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत कुल  1938 वाहनों की जांच की गई। कई वाहनों के  चालान तो कई को इम्पाउंड भी किया गया।
विज्ञापन


नाइट डोमिनेशन में एसपी, डीएसपी, सभी एसएचओ, चौकी प्रभारी, सीआईए वन और टू की टीम के साथ ही अन्य पुलिस कर्मचारियों ने शहर भर में नाकाबंदी कर चेकिंग की। पुलिस ने सीलिंग प्लान तैयार करके सभी थाना क्षेत्रों के मुख्य मार्गों सहित शहर के बाहरी इलाकों में कुल 35 नाके लगाए थे। इसके अलावा 15 बाइक राइडर, 26 पीसीआर और अन्य वाहनों को भी इस अभियान में लगाया था। पुलिस की अलग अलग टीमों ने वाहनों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई।

1938 वाहनों की जांच, 9 इम्पॉउंड
पुलिस ने रात 10 से सुबह 4 बजे तक कुल 1938 छोटे बड़े वाहनों की जांच की। जिनमें 749 दो पहिया वाहन, 592 फोर व्हीलर, 346 छोटे वाहन और 241 भारी वाहनों को चेक किया गया। इस चेकिंग के दौरान 144 चालान काटे गए। जबकि 9 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। जांच के दौरान ने पुलिस ने दो आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया। इनके पास से 152 बोतल शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें